International Vichitra Veena Council

आज विचित्र वीणा की यात्रा में एक नया अध्याय दर्ज हो रहा है।

Veena Venu Art Foundation के अंतर्गत ‘अन्तर्राष्ट्रीय विचित्र वीणा परिषद’ — भारतीय वीणाओं व तन्त्री वाद्यों के लिए अपनी तरह की विश्व की पहली परिषद् — की औपचारिक स्थापना की घोषणा की जा रही है।

इस परिषद का मूल उद्देश्य मुख्यतः

विचित्र वीणा के संरक्षण, अध्ययन, साधना और प्रचार–प्रसार के लिए संगठित और दीर्घकालिक रूप से कार्य करना है,

तथा सहायक रूप से भारतीय वीणाओं, दुर्लभ व अन्य भारतीय वाद्यों के प्रति

सम्मान, जागरूकता और सार्थक संवाद का वातावरण बनाना है।

इस नई यात्रा के शीर्ष पर हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि:

शीर्ष संरक्षक मण्डल

मुख्य संरक्षक – पंडित विश्व मोहन भट्ट जी

(भारतीय तन्त्री वाद्य, सृजनात्मक नवाचार एवं वैश्विक प्रतिनिधित्व)

मुख्य संरक्षक – पंडित श्रीराम उमड़ेकर जी

(ग्वालियर घराना, तन्त्री वाद्य एवं संगीत–दर्शन)

संस्थापिका–संचालिका – डॉ. राधिका वीणासाधिका

सह–संरक्षिकाएँ

विदुषी मधु भट्ट जी – ध्रुपद एवं वीणा परम्परा

श्रीमती कमला शंकर जी – स्लाइड वाद्य एवं नवाचार

श्रीमती शश्वती मण्डल जी – ग्वालियर घराना एवं रागदारी परम्परा

कार्यकारी परिषद

अध्यक्ष – श्री कृष्णचन्द्र गुप्त (विचित्र वीणा वादक)

युवा प्रतिनिधि – आरोही

सदस्य

श्री निरंजन हल्दर – विचित्र वीणा वादक

श्री संजय कुमार वर्मा – विचित्र वीणा वादक

श्री अनुराग सिंह – विचित्र वीणा वादक

भारतीय वीणाओं और तन्त्री वाद्यों के लिए स्थापित यह अपनी तरह की पहली अंतर्राष्ट्रीय परिषद, दीर्घकालिक शोध–कार्य, प्रचार–प्रसार और नव–संवाद हेतु समर्पित है-ताकि विचित्र वीणा,दुर्लभ एवं अन्य भारतीय वाद्यों की ध्वनि, उसकी परम्परा और उसकी सम्भावनाएँ अगली पीढ़ियों तक भारतीय सांगीतिक-स्कृतिक धरोहर और विरासत के रूप में पहुँच सकें व विश्व भर में हमारे वाद्यों व विचित्र वीणा का प्रसार हो सके।

आप सभी का आशीर्वाद, शुभकामनाएँ हमारे लिए सबसे बड़ा सहयोग है।

डॉ. राधिका वीणासाधिका

संथापिका-संचालिका

अन्तर्राष्ट्रीय विचित्र वीणा परिषद

वीणा वेणु आर्ट फाउंडेशन